news

Uncategories घर पर ही आइब्रो बनाना, आइब्रो का धागा कैसे पकड़े,

घर पर ही आइब्रो बनाना, आइब्रो का धागा कैसे पकड़े,

My 44 blogs,,,,,,,,,,, 😍Hii all guy's ,, How  are  you ,,

दोस्तो मैं फिर आ गई आप लोगो को परेशान करने जी हाँ सच्ची बोल रही हूँ। दोस्तो आज की मेरी लाइफ की यह कहानी आप  लोगो के होस उड़ा देगी, जी हाँ यह बात भी 100% सच्ची है  चाहो तो लिखकर ले लो। 

घर पर ही आइब्रो बनाना,

दोस्तो एक बार मैं और मेरी कजिन और एक लड़की हमारे साथ थी।

घर पर ही आइब्रो बनाना,
तो हम तीनो पास के पड़ोसी के घर खेलने गए थे। हम अपने पड़ोसी के घर खेल रहे थे हमने खेलते खेलते देखा कि हमारे पड़ोसी के घर की जो लड़कियाँ हैं। वह एक धागे को अपने मुँह में दाँतो से पकड़ कर और अपने हाथो से अपनी भौंंह यानी (Eyebrow)  के एक बाल को निकाल रही थी। और देखते  ही देखते उन लड़कियो की आइब्रो बहुत सुंदर लगने लगी।  यह सब देख कर हम तीनो के तो सच में होश उड़ गए, आप लोग सोच रहे होंगे कि इस में होश उड़ जाने की क्या बात यह सोच रहे हो न। 

होश उड़ जाने की यह बात है। दोस्तो हमने उससे पहले कभी ऐसा नही देखा था पहली बार हम ऐसा देखा रहे थे। हम तीनो ने खेल जहाँ का तहाँ छोड़ा और अपने घर यानी मेरे घर आ गए। और हम तीनो ने जल्दी से एक गुल्ली ढूँढी और उसी तरीके से हम लोग भी अपनी आइब्रो बनाने लगे। मगर अफसोस की बात यह है कि हमे उस तरीके से नही बनानी आ रही थी। गुल्ली के धागे में हम आइब्रो का कोई भी बाल लपेट यानी फाँस ही नही सकें। तो हम सोचने लगे कि हम ऐसा किया करें कि हमारी भी भौंह हमारी पड़ोस वाली लड़कियो जैसी हो जाएं। 

बहुत देर तक सोचने पर मेरे दिमाग में एक ऐडिया आया। क्या ऐसे क्या देख रहे हो यार कोई जरुरी तो नही है। कि हर बार ऊँट पटान, खटारा पच्चीस ही ऐडिया आए हो सकता है इस बार अच्छा आया हो। जैसे के मैंने बोला है हो सकता है मगर कोई भरोसा नही है कि अच्छा ऐडिया आया हो। फिर भी एक बार सुन  लो सुनने में क्या जा रहा है? OK सुनाती हूँ ऐडिया यह था कि अगर धागे से आइब्रो नही बन रही है तो क्या हुआ, ब्लेट तो है जिंदा बाज तो मेरे प्यारे प्यारे दोस्तो यह ब्लेट वाला ऐडिया था। आप लोग ही बताओ अच्छा था या नही मुझे पता है मेरे सारे दोस्तो ने अच्छा ही बताया होगा।

आइब्रो का धागा कैसे पकड़े,

दोस्तो ब्लेट वाला ऐडिया आने के बाद हम ब्लेट लाए। और जो हमारे साथ वाली तीसरी लड़की थी उसकी  मैंने आइब्रो बनाई मगर उसका नतीजा क्या हुआ जानना चाहोगे तो सुनो नतीजा यह निकला  कि बेचारी की जिस भौंह से मैं ने बनाना शुरु किया वह पुरी भौंह ही उड़ गई यानी कि उस लड़की की एक आइब्रो पुरी ही मैं ने छुल दी। यार क्या करती गलती से हो गया मुझे पता थोड़ी नही था। कि ऐसा हो जाएगा मैंने उसकी भौंह खराब कर  दी है इस बात का पता नही चलने दिया था। उसने आइब्रो देखने के लिए शीशा भी मांगा मगर मेरी कजिन ने शीशा छिपा कर रख दिया।

वह लड़की ऐसे ही अपने घर चली गई थी। जब वह घर गई तो उसके घर वालो ने उसकी आइब्रो देखी तो उस पर बहुत गुस्सा किया और उससे पुछा कि किसने किया ऐसा उसने हमारा नाम बोल दिया। फिर उसकी अम्मी मेरी घर आई थी और मेरी अम्मी से मेरी सिकायत की और मेरी कजिन की अम्मी से सिकायत की, फिर क्या होना था हमारी हर बार की तरह फिर डाट पड़ी इस बार तो बहुत ही ज्यादा डाट खाई थी।

दोस्तो अब कहानी हुई यहाँ ही खतम और बहुत ही जल्द मिलते हैं। अगले ब्लोग में तब तक मुझे दुआओ में  याद रखना भूलना मत गलती से भी मुझे इस समय दुआ की बहुत ही जरुरत है।

UP wali chhori,,


Previous
Next Post »